परिजनों ने बच्ची का बेमेल विवाह कराया
रामपुर बंगरा निवासी रूबी (काल्पनिक नाम) स्थानीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। अब यह अबोध बालिका 40 वर्षीय युवक के घर रो-रोकर जिंदगी बिताने को विवश है। ताज्जुब की बात यह है कि रूबी की मां षडयंत्रकारियों के दबाव में थी और पति योगेंद्र सिंह के मना करने पर भी उसने तरया सुजान थार्नातर्गत अहिरौली दान निवासी इस युवक से ब्याह कराने की जिद ठान ली।
पुलिस अधीक्षक लव कुमार का कहना है कि मामले की जांच तमकुही राज के क्षेत्राधिकारी से कराई जाएगी। रूबी को न्याय जरूर मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications