उप्र में गर्मी से राहत
मेरठ, मुरादाबाद, झ्झांसी, वाराणसी, इलाहबाद, कानपुर और गोरखपुर मंडलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की और मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिली। राजधानी लखनऊ में बादल जरूर छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातार इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। अधिकांश हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। लखनऊ में भी हल्की बारिश की संभावना है।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोग उमस से राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications