कश्मीर में कर्फ्यू और प्रतिबंध
सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने हिरासत में लिए गए अलगाववादी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान कर रखा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर के बटमालू और शहीदगंज में ऐहतियात के तौर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। बुधवार दक्षिणी कश्मीर कोई प्रतिबंध लगा दिया गया है।"
घाटी के कई स्थानों में शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक यातयात, बैंक, डाकघर, बाजार और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।
गौरतलब है कि बीते एक महीने से कश्मीर घाटी में तनाव है। बीते 11 जून से जारी हिंसा में 14 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications