मप्र में कहीं मौसम खुशगवार, कहीं बारिश का इंतजार
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर, ग्वालियर, सागर, भोपाल, उज्जैन सहित कई अन्य स्थानों पर बादल जोर से बरसे और उन्होंने मौसम को खुशनुमा बना दिया। इसके अलावा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में भी कहीं-कहीं बारिष हो सकती है।
मौसम में आए बदलाव के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नही की गई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 34़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32़ 0 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33़ 9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 33़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications