असम में पुलिस गोलीबारी में 4 की मौत

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अखिल असम अल्पसंख्यक छात्र संघ (एएएमएसयू) के 5,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी बारपेट की सड़कों पर हिंसा पर उतर आए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "भीड़ हिंसा पर उतारु हो गई थी और दुकानों व निजी वाहनों पर हमले करने शुरू कर दिए थे। साथ ही जिला मजिस्ट्रेज कार्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे। तब पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई। इसके बाद भीड़ पर गोली चलानी पड़ी।"

इसमें तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हो गए। बाद में एक जख्मी व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों निजी वाहनों और 20 से ज्यादा दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिए।

एएएमएसयू ने बारपेटा में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) को अद्यतन करने की प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+