भूत भगाने के नाम पर लड़की का उत्पीड़न
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 10 वर्षीय किशोरी के चेहरे पर घाव है। उसके दोनों हाथों पर दाग और पसलियां चोटिल हैं। झाड़-फूंक के जरिये इलाज के लिए उसके हाथ-पैर जंजीरों से बांध दिए गए थे।
दक्षिणी प्रांत जोहर में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि पिता की मौत के बाद किशोरी को प्रतिदिन उत्पीड़ित किया जाता था। माना जा रहा है कि एक महीने के दौरान लड़की की काफी पिटाई की गई है और उसे दागा गया है। उसके रिश्तेदारों का मानना था कि लड़की मनहूस है और उस पर भूत-प्रेत का प्रकोप है।
पुलिस किशोरी के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। चिकित्सा रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications