अस्पताल की प्रयोगशाला में दिया मृत नवजात को जन्म
पंजाब के पटियाला शहर से बुलबुल और उसके पति छोटू राम चण्डीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित एक सरकारी अस्पताल आए थे।
छोटू राम ने कहा, "मैंने अस्पताल कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से अपने बच्चे को गंवा दिया।"
उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी नौ महीने से गर्भवती थी और हम नियमित जांच कराने के लिए आते रहे हैं और मंगलवार को तबीयत खराब होने की वजह से बुलबुल को यहां लाया था।"
छोटू राम ने पत्रकारों से कहा, "यहां पहुंचने के बाद मैंने चिकित्सकों से तुरंत जांच करने के लिए आग्रह किया लेकिन उन्होंने कहा कि पहले मरीज की परची लाना होगा।"
छोटू राम ने बताया, "अस्पताल में लंबी कतार लगी हुई थी और पत्नी की हालत खराब होती जा रही थी।"
छोटू राम ने कहा, "मेरे पास खुल्ले पैसे नहीं थे, इसलिए मुझे दो रूपयों की खातिर इधर-उधर भटकना पड़ा। इसके बाद मैं दोड़कर पत्नी के पास आया। इसके बावजूद भी हमारे पास एक भी चिकित्सक को नहीं भेजा गया। उस दौरान मेरी पत्नी को भारी दर्द था और उसने बच्चे को जन्म दिया।"
बुलबुल के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ नारे लगाए और डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications