पटना में गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 4़ 6 मिलीमीटर ,भागलपुर में 1़ 7 मिलीमीटर, गया में 31़ 8 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 16़ 0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में सबसे ज्यादा 227़ 0 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्षा से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह पटना का तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया का 26़ 6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का तापमान 26़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications