पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे रहा : फारुक अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने यहां रेडियो कश्मीर के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "नेकां के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मेरी कोई योजना नहीं है। जी हां, मैं बूढ़ा हो रहा हूं और जब समय आएगा तो पार्टी को कोई युवा अध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल मैं इस्तीफा नहीं दे रहा हूं।"
इससे पहले अब्दुल्ला की अध्यक्षता में नेकां नेताओं की एक बैठक यहां आयोजित की गई। बैठक में उनके चचेरे भाई और पार्टी महासचिव शेख नाजिर भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications