उल्फा बातचीत को तैयार

उल्फा के 75 वर्षीय राजनीतिक विचारक भीमकांता बुरागोहैन ने तेजपुर में एक अदालत परिसर के बाहर कहा, "हम वार्ताकार के साथ जेल में या जेल के बाहर प्राथमिक वार्ता के लिए तैयार हैं और उन्हें हर तरह का सहयोग और समर्थन देंगे, ताकि शांति वार्ता शुरू हो सके।"

बुरागोहैन 2003 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

उल्फा नेता की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पूर्व निदेशक पी.सी.हलधर उल्फा के साथ शांति वार्ता शुरू करने की संभावनाओं की तलाश करने तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे हैं।

हलधर ने पत्रकारों से कहा, "मैं वार्ता की जमीन तैयार करने यहां आया हूं और अपने प्रवास के दौरान मैं मुद्दे से संबंधित कई लोगों से मुलाकात करूंगा। "

हलधर को पिछले सप्ताह उल्फा से बातचीत करने के लिए नई दिल्ली का औपचारिक रूप से वार्ताकार नियुक्त किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+