सुल्तानपुर में भीड़ और पुलिस में हिंसक झड़प

घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया, जिसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के जवानों की तैनाती की गई।

शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा था। बुधवार को अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता चौक इलाके में अभियान चला रहा था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के दबाव में साइकिल की दुकान में काम करने वाला सोनू दुकान के ऊपर की टिन हटाने लगा तभी बगल से गुजरने वाला बिजली का तार टूटकर उस पर गिर गया और करंट लगने से उसकी वहीं पर मौत हो गई।

वहीं प्रशासन ने इसे गलत बताते हुए कहा कि किशोर दुकान में लगी इनवर्टर की बैटरी में कुछ कर रहा था तभी उसे करंट लगा गया और उसकी मौत हो गई।

किशोर की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करके रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस से हिंसक झड़प कर पथराव तक किया। पुलिस ने आक्रोशति भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जमकर लाठियां भांजी।

जिले के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र वीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। हालात काबू में करने के लिए मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने भीड़ में किसी के घायल होने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ व पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन काबू में है। तनावग्रस्त इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+