मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर इलाके से जीतू की गिरफ्तारी की गई। पनकी थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "हमें पता चला कि जीतू पनकी इलाके में किसी व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में है। रात को उसकी घेराबंदी की गई और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।"
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अपराधी के कब्जे से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। मिश्रा ने बताया कि रमाबाई नगर(कानपुर देहात) निवासी जीतू पर हत्या, लूट, अपहरण और हत्या के प्रयास के करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 10,000 रुपये का ईनाम भी घोषित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications