कोई माई का लाल डरा नहीं सकता : शिवराज
विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन तक चले हंगामें के दौर को चौहान ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कोई उन्हें डरा नहीं सकता। हकीकत यह है कि विपक्ष डरा हुआ है और वह सोचता है कि शिवराज को डैमेज करने के लिए उस पर हमले करो।
विपक्ष के रवैए पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष पलायनवादी, अकर्मण्य, गैर जिम्मेदार हो गया है और वह प्रदेश हित के मुददों तक पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष बनने की होड़ मची है। सभी यही कोशिश करते हैं कि कैसे ज्यादा से ज्यादा हमले मुख्यमंत्री पर बोले जाएं। "मैं तो ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी जल्दी से जल्दी स्वस्थ हों।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications