मुंबई में नकली घी इकाई का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
जोगेश्वरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक छापे के दौरान पांच लोगों को नकली घी बनाते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी राजेंद्र काने ने बताया,"हमने पांच लोगों को नकली घी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से 138 किलो नकली घी बरामद किया गया है।"
उन्होंने बताया, "नकली घी का निर्माण डालडा, खजूर के तेल, ब्रेड सहित अन्य चीजों के प्रयोग से होता था। इसे महज 80-100 रुपये प्रति किलो की दर से वह बेचा करते थे। "
गिरफ्तार व्यक्तियों में विनोद कुमार(28),बनारसी यादव(22),नरेश यादव(25)हीरा यादव (22) और विजय यादव (25) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications