टोयोटा ने कोरोला अल्टिस का डीजल मॉडल उतारा
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी निदेशक हिरोशी नाकागावा ने कहा, "भारत में बेहतर तकनीक की गाड़ियां लाने की हमारी दीर्घकालीन रणनीति के तहत हम कोरोला अल्टिस डीजल को यहां लाकर काफी खुश हैं।"
यह कार एक लीटर डीजल में 21.43 किलोमीटर दूरी तय करेगी और इसमें 1.4 लीटर क्षमता का चार सिलेंडर वाला डी-4डी इंजन लगा है जिसमें बार-बार गियर बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
नाकागावा ने कहा, "कोरोला अल्टिस डीजल में डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, और यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर ईंधन दक्षता वाली कार है।"
दसवी पीढ़ी की कोरोला अल्टिस को सितंबर 2008 में बाजार में उतारा गया था। इसके डीजल मॉडल में भी उसी डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो कि इनोवा, फार्च्यूनर, प्राडो और लैंड क्रूजर 200 में उपयोग की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications