पाकिस्तानी सेना भारत के साथ शांति नहीं चाहती : ब्रजेश मिश्र
मिश्र ने मंगलवार की रात कहा, "यह बातचीत भी विफल हो गई और यह लगातार विफल होती रहेगी, क्योंकि हम उस वास्तविकता को अभी नहीं जान पाए हैं कि पाकिस्तानी सेना भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते की कभी अनुमति नहीं देगी।"
मिश्र 'दक्षिण एशिया में आतंकवाद से मुकाबला' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मिश्र भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच 15 जुलाई को इस्लामाबाद में हुई वार्ता का जिक्र कर रहे थे, जो कि गतिरोध में समाप्त हुई।
मिश्र ने कहा, "पाकिस्तानी सेना की भारत से शत्रुता बांग्लादेश, कश्मीर या सियाचिन के कारण नहीं है। दरअसल उसका अस्तित्व ही भारत से शत्रुता पर निर्भर है। जब तक हम इसे नहीं समझ लेते, तब तक पाकिस्तान के साथ नहीं निपट पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications