ब्रिटेन 2015 तक अफगानिस्तान से सुरक्षा बलों को हटाएगा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कैमरन ने बीबीसी से कहा कि अफगानिस्तान में वर्ष 2015 तक उनके सुरक्षा बल नहीं रहेंगे।
जब कैमरन से अमेरिका की तर्ज पर सेना हटाने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हां हम ऐसा ही करेंगे लेकिन यह जमीनी परिस्थितियों पर निर्भर करता है।"
सुरक्षा बलों का हस्तांतरण करने का समय अफगानिस्तान के हालात पर निर्भर करता है। कैमरन ने कहा, "मैं अपनी अपेक्षा ज्यादा बढ़ा नहीं सकता क्योंकि यह सब सुरक्षा हालत पर निर्भर करता है।"
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ऐसा दूसरा सबसे बड़ा देश है जिसने अफगानिस्तान आईएसएफ मिशन के तहत अपने 10,000 जवानों को वहां तैनात किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications