कांग्रेस ने अपनी मीडिया नीति पर सफाई दी
पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "यह पार्टी की शर्तो में शामिल है।"
उल्लेखनीय है कि पार्टी का मीडिया विभाग भी देख रहे द्विवेदी ने गत सोमवार को अपने पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे पत्रकारों को केवल अपने जवाबदेही वाले क्षेत्र से संबंधित विषयों पर ही वक्तव्य दें।
यह निर्देश सरकार के नक्सल विरोधी अभियान पर गृह मंत्री पी. चिदंबरम के वक्तव्य की आलोचना करने पर पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा सफाई देने के बाद जारी किया गया है।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications