सिविक सेंटर में पानी टपकने की जांच करेगा एमसीडी
जांच रिपोर्ट को तीन दिन के भीतर सौंपने का निर्देश दिया गया है। कुछ ही महीने पहले गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने इस 28 मंजिला इमारत का उद्घाटन किया था।
कांग्रेसी सदस्यों के विरोध करने के बाद जांच के आदेश दिए गए। सदस्यों ने मलेशियाई ठेकेदार कंपनी को काली सूची में शामिल करने की मांग की है।
एमसीडी में विपक्ष के नेता जय कृष्ण शर्मा ने कहा, "इस इमारत को बनाने में 650 करोड़ रुपये की लागत आई है। लेकिन कुछ ही घंटे की बारिश में इसके भूतल पर पानी भर गया।"
एमसीडी के मुख्य अभियंता रवि दास ने बताया, "इमारत बिल्कुल सुरक्षित है और इसके निर्माण में अच्छी सामग्री इस्तेमाल की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications