पाकिस्तान में भारी बारिश, 19 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश में मानसून के कारण मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश के दौरान ये मौतें बिजली गिरने, यातायात हादसा, बाढ़ और घर गिरने की वजहों से हुई।
बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। देश के कुछ हिस्सों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है।
पश्चिमोत्तर प्रांत खीबर-पख्तूनखवा में 70 घर ध्वस्त हुए हैं। पंजाब प्रांत के निचले इलाकों सरगोधा, गुजरानवाला और लाहौर में बाढ़ आ गई है।
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने और बारिश की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications