आतंकवाद पर केंद्रित होनी चाहिए भारत-पाक वार्ता : भाजपा
पार्टी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, "मौजूदा सरकार पाकिस्तान के साथ वार्ता के दौरान आतंकवाद को मुख्य मुद्दा नहीं बनाने की बात कह रही है। भाजपा इससे असहमत है और हम यह बात पहले भी कई बार कह चुके हैं। पाकिस्तान जब तक आतंकवाद पर कोई प्रत्यक्ष कार्रवाई न करे, तब तक उससे बातचीत नहीं की जानी चाहिए।"
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली के उस कबूलनामे पर भी कोई गंभीर कदम उठाना चाहिए, जिसमें उसने मुंबई हमले की साजिश रचने में लश्कर-ए-तैयाबा को मदद देने की बात स्वीकार की है।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान जरूर आंतवादियों और आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) के दबाव में है। यह संकेत भारत-पाक वार्ता के दौरान मिल चुका है। हमें हेडली के कबूलनामे पर जोर देने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications