पटना में मुखिया की गोली मारकर हत्या

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पटना के दीघा थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार देर रात मसौढ़ी अनुमंडल के चरमा ग्राम पंचायत के मुखिया रणधीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार मुखिया 35 वर्षीय कुमार की हत्या आशियाना-दीघा रोड पर तब की गई जब वह पटना से अपनी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें नजदीक से गोली मारी गई।

पटना (कानून-व्यवस्था) पुलिस उपाधीक्षक एल़ क़े शर्मा ने बुधवार को बताया कि कार से मुखिया का मोबाइल फोन पुलिस को मिला है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है परंतु जिस तरह हत्या की गई है उससे इस बात की आशंका है कि इस घटना में किसी परचित का हाथ है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+