कांग्रेस, राजद अपने नेताओं को बचाने में जुटे : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद भाजपा और उसके सहयोगी दल जनता दल (युनाइटेड) को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

हुसैन ने कहा, "भाजपा और हमारे सहयोगी दल जदयू को बदनाम करने के लिए विधानसभा में हंगामा खड़ा कर रहे हैं। शासन को मजाक बनाने की वजह से हम कांग्रेस और राजद की कड़ी निंदा करते हैं।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस और राजद मामले का खुलासा होने की डर से ऐसा कर रहे हैं। मुझे उन्हें याद दिलाना होगा कि उस रिपोर्ट में बूटा सिंह और राबड़ी देवी का भी नाम है।"

उल्लेखनीय है कि पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट जिसमें 114.14 अरब रुपये के घोटाले के आरोप वाले मामले में जांच के आदेश दिए थे। हालांकि राज्य सरकार ने फैसले के खिलाफ याचिका दायर किया है।

कैग की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के साथ 47 लोगों के नाम आने को वजह से विपक्षी सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे मांग की है। लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इसका विरोध किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+