चीन में बाढ़ से 41 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बीते शुक्रवार से जारी बारिश की वजह से शांक्सी प्रांत के तीन शहरों में बाढ़ आई है। इस वजह से इन तीनों शहरों में 27,160 मकान ढह गए हैं और 16.6 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि आनकांग शहर में रविवार को हुई भूस्खलन की दो घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। यहां अभी भी 35 लोग लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications