पाकिस्तान में नहीं हैं ओसामा और मुल्ला उमर: गिलानी
इस्लामाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अमेरिकी दावे को दरकिनार करते हुए कहा है कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन और उसका साथी मुल्ला उमर उनके मुल्क में नहीं हैं।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार गिलानी ने मंगलवार को कहा कि अगर किसी के पास लादेन और तालिबान सरगना उमर के बारे में कोई ठोस जानकारी है तो वह पाकिस्तानी सरकार से इस जानकारी को साझा करे।
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को कहा था कि लादेन के पाकिस्तान में छिपे होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तानी सरकार में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लादेन और उमर के ठिकाने की जानकारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications