इस्तीफे की माकपा की मांग को ममता ने बकवास बताया
कोलकाता में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, "कोलकाता स्थानीय निकाय चुनाव के ठीक दो दिन पहले 28 मई को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस त्रासदी हुई थी। मैं दुर्घटना स्थल पर गई थी और पता किया था कि इसके पीछे किसका हाथ है। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इसकी जांच कर रही है।"
उन्होंने कहा, "फिर 21 जुलाई को होने वाली हमारी रैली से दो दिन पहले सैंथिया में रेल दुर्घटना हुई। दोनों हादसे समान समय रात दो बजे के करीब हुए। सैंथिया हादसे की जांच चल रही है, इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी। लेकिन कामरेडों, क्या आप समझते हैं कि मैं घास चरती हूं?"
तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, "यदि लोग चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं तो दो मिनट में ऐसा कर दिखाऊंगी।"
उन्होंने कहा, "माकपा द्वारा इस्तीफे की मांग पर मेरे पास कई लोगों के फोन आए कि मैं उनकी बातों पर न जाऊं। उन्होंने मुझसे इस्तीफा नहीं देने का आग्रह किया।"
बनर्जी ने कहा कि वह इससे पहले दो बार केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications