भारतीय सेना प्रमुख वियतनाम दौरे पर जाएंगे (लीड-1)
सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंध मजबूत होंगे। पिछले 15 सालों में किसी भारतीय सेना प्रमुख का यह पहला वियतनाम दौरा होगा।
यात्रा के दौरान सेना प्रमुख वियतमान के रक्षा मंत्री जनरल फूंग कांग थाने से बातचीत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस पहले वर्ष 1995 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल शंकर रॉय चौधरी वियतनाम के दौरे पर गए थे। सिंह इस दौरान हनोई और हो ची मिंह शहरों की यात्रा करंेगे।
प्रवक्ता ने बताया, "दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध मजबूत बनाने के मकसद से सिंह अपने वियतनामी समकक्ष कर्नल जनरल न्गयेन खाक घीन और सेना के विभिन्न कमाडंरों से बातचीत करेंगे।"
भारत और वियतनाम क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ने, अंतर्राष्ट्रीय अपराध और मादक पदार्थ तस्करी संबंधी मसलों पर अपनी रणनीतिक भागीदारी तय करेंगे।
दोनों देशों ने मिलकर छह देशों के मेकांग-गंगा सहयोग संगठन को शुरू किया था। इसके थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया और लाओस सदस्य हैं।
वियतनाम हमेशा भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनाए जाने का सर्मथन करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications