उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर, सैकड़ों गांव डूबे

राज्य के पीलीभीत, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और बलरामपुर जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ में डूब गए हैं।

पीलीभीत के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश से शारदा नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर स्थित 100 से अधिक गांव डूब गए हैं। पीलीभीत शहर के पास से बहने वाली बेवहा और खरगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इस कारण शहर के पूर्वी हिस्से के करीब एक दर्जन मुहल्ले जलमग्न हो गए हैं।

शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचाव कार्यो में प्रांतीय सशत्र बल (पीएसी) की मदद ली जा रही है और प्रभावित लोगों को मोटरबोट तथा नावों की मदद से सुरक्षति स्थानों की तरफ ले जाया जा रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में लोगों को ठहराने के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिले के नेपाल सीमा पर स्थित पलिया तहसील के सैकड़ों गांव शारदा नदी के पानी से जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है।

शर्मा के अनुसार बाराबंकी में घाघरा नदी उफान पर है। इस कारण रामनगर तहसील के 50 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सीतापुर में घाघरा, शारदा, चौका, केवली नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। महमूदाबाद क्षेत्र में भी हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बहराइच जिले में घाघरा और उसकी सहायक नदियों के उफनने से 50 से अधिक गांवों में बाढ़ पानी घुस गया है।

मालूम हो कि राज्य सरकार ने गत सोमवार को बाढ़ प्रभावित 20 जिलों में राहत के लिए सात करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+