आईआईएम लखनऊ में नया व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू
एग्जिक्यूटिव ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट नामक इस पाठ्यक्रम में उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रबंधक अपने अनुभव, अध्ययन आदि से प्रतिभागियों को रू-ब-रू कराएंगे।
हगिज कम्युनिकेशंस देश की एक नेटवर्किं ग कंपनी है।
आईआईएम-लखनऊ के प्रोफेशर अजय सिंह ने बताया,"नया पाठ्यक्रम प्रतिभागियों को नए कौशल, वैश्विक सोच और नेतृत्व शैली के विकास में मदद पहुंचाएगा। साथ ही इस पाठ्यक्रम से छात्रों को एक नया मंच मिलेगा।"
इस पाठ्यक्रम में वैश्विक व्यापार परिदृश्य, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और विपरण पर वैश्विक परिप्रेक्ष्य जैसे विषय शामिल है। एक वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए दो लाख रुपये फीस रखा गया है।
आवदकों को पांच साल का कार्य अनुभव या स्नातक स्तर की पढ़ाई में 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक होना जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications