भाजपा सांसद पर जेठवा की हत्या का आरोप
मंगलवार रात को अमित जेठवा की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।
पुलिस ने मीडिया को जारी एक बयान मे कहा कि गुजरात के दैनिक समाचार पत्र पुलचाब के पत्रकार अमित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें और उनके बेटे को जूनागढ़ के सांसद और उनके भतीजे द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
अमित ने अपनी शिकायत में कहा, "मैने और मेरे बेटे ने कल गुजरात उच्च न्यायालय में गिर जंगल में शेर अभयारण्य के निकट चूना पत्थर के अवैध खनन के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की है।"
जेठवा ने कहा कि उनके बटे सोलंकी की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे।
उन्होंने सूचना के अधिकार कानून के तहत जूनागढ़ पुलिस से पिछले सात साल में इस इलाके में हुई 30-35 हत्याओं के संबंध में जानकारी भी मांगी थी।
उन्होंने कहा, "पिछले साल जनवरी में सोलंकी खम्बा गांव में अमित के दफ्तर भी आए थे और उन्हें धमकी दी थी।"
जेठवा ने अपने पुत्र की हत्या के मामले में सीआईडी जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा, "यदि मुझे जांच से संतुष्टि नहीं होगी तो मैं उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग करूंगा ताकि मामले की सीबीआई जांच हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications