सांगयांग मोटर्स के लिए बोली लगाएगा रुइया समूह
सांगयांग मोटर्स के दिवालिया घोषित होने के बाद अदालत के जरिए इसका पुनर्गठन किया जा रहा है।
समूह के अध्यक्ष पवन कुमार रुइया इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया जाएंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी के प्रबंधन द्वारा दिए जाने वाले प्रस्तुतिकरण में अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।"
प्रवक्ता ने कहा, "पिछले सप्ताह उन्होंने डेलाइट के साथ लंबी बातचीत की थी इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।"
अकाउंटिंग एवं परामर्श कंपनी डेलाइट ने रुइया समूह को सांगयांक की कीमत के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।
रुइया समूह के अलावा महिन्दा एण्ड महिंन्द्रा भी इस कंपनी के लिए बोली लगाने के लिए चुने गए छह समूहों में शामिल है।
रुइया समूह आधारभूत संरचना, इंजीनियरिंग, टायर, रबड़ उत्पाद, चीनी और इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा समूह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications