चीन में बाढ़ से 700 लोगों की मौत

राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय तथा नागरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से बुधवार को कहा गया है कि अप्रैल महीने से शुरू हुई बाढ़ की इस त्रासदी के कारण 27 प्रांतों और नगर निकायों में लगभग 1.80 करोड़ लोगों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि दशक की सबसे भयावह बाढ़ के कारण 70 लाख हेक्टेयर से अधिक खेती की जमीन प्रभावित हुई है और 645,000 मकान नष्ट हो गए हैं। अर्थव्यवस्था को लगभग 142 अरब युआन (लगभग 20 अरब डॉलर) का प्रत्यक्ष नुकसान हुआ है।

230 से अधिक नदियों का जलस्तर अप्रैल से ही खतरे का निशान पार गया है। यांग्त्जी नदी से लगे कुछ इलाके पिछले 30 वर्षो में इस बार की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के महासचिव, लियु निंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यांग्त्जे नदी पर थ्री जार्जेज डैम बाढ़ नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

लेकिन नदी के ऊपरी हिस्से में पानी का बहाव मंगलवार को प्रति सेकंड 70,000 घन मीटर पहुंच गया। यह बहाव 1998 में आई बाढ़ के दौरान नदी के बहाव से 20,000 घन मीटर अधिक है। उस दौरान बाढ़ में 4,150 लोग मारे गए थे। पिछले वर्ष पूरा हुए इस बांध में पानी का यह सर्वाधित ऊंचा स्तर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+