रेल त्रासदी पर राजनीति कर रही हैं ममता : माकपा
वरिष्ठ पार्टी नेता सीताराम येचुरी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "वह (ममता) इस दुखद हादसे पर राजनीति कर रही हैं। वह न केवल देश को खराब सेवा दे रही हैं, बल्कि संविधान को भी ताक पर रख रही हैं।"
येचुरी ने रेखांकित किया, "राहत दल के दुर्घटना स्थल पर पहुंचने में देरी और बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौत का कारण बताने के बजाय वह (रेल मंत्री) साजिश की बात गढ़ रही हैं।"
तृणमूल कांग्रेस नेता एंव केंद्रीय मंत्री मुकुल राय के इस बयान पर किमकपा पश्चिम बंगाल में 'वैज्ञानिक हत्याओं' का अभ्यास कर रही है, येचुरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "यह न केवल बेतुकी बात है, बल्कि हास्यास्पद भी है। हम इतने नीचे स्तर पर नहीं उतर सकते।"
उन्होंने कहा कि पार्टी विचार कर रही है कि केंद्रीय मंत्री के इस सार्वजनिक बयान का क्या समुचित जवाब दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications