तेदेपा का आंदोलन कांग्रेस से प्रेरित : शिव सेना
पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि जगन के नाम से चर्चित सांसद ने अपनी पार्टी के निर्देश की अनदेखी करते हुए राज्यव्यापी यात्राएं शुरू की हैं, जिसे जनता की काफी सराहना मिल रही है।
सेना ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों का ध्यान जगन की राजनीति से बंटाने के लिए कांग्रेस ने बाभली बांध के विरुद्ध तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के आंदोलन को प्रोत्साहन दिया।
संपादकीय में कहा गया है, "कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने स्वेच्छा से इस मसले को तरजीह दी।"
उल्लेखनीय है कि तेदेपा द्वारा पांच दिन से चलाए जा रहे बाभली बांध विरोधी आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने नायडू एवं 65 अन्य नेताओं को मंगलवार की रात विशेष चार्टर्ड विमान से हैदराबाद वापस भेज दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications