2050 की गर्मियों तक आर्कटिक पर नहीं रहेगी बर्फ
केंद्र के प्रमुख अलेक्जेंडर फ्रॉलोव ने जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट पर अंतरसरकारी समूह (आईपीसीसी) के आकड़ों का हवाला देते हुए बताया, "अगले 30-40 सालों में उत्तरी ध्रुव सहित आर्कटिक पर गर्मी के समय बर्फ नहीं रहेगी।"
फ्रॉलोव ने बताया कि वर्ष 2007 में रिकार्ड किए गए स्तर से वर्ष 2010 में बर्फ के घटने की रफ्तार और बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा, "पहले ही बर्फ औसत स्तर से अधिक पिघल चुकी है। इसके पहले बर्फ करीब 1.1 करोड़ वर्ग किलोमीटर थी। फिलहाल सेटेलाइट तस्वीरों के अनुसार यह 1.08 करोड़ वर्ग किलोमीटर रह गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications