शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 99 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 99.09 अंकों (0.55 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,977.23 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,012.20 के ऊपरी और 17,873.92 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 31.35 अंकों (0.58 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,399.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,409.10 के ऊपरी और 5,368.85 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 36.25 अंकों (0.49 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,426.46 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 33.66 अंकों (0.36 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,465.84 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, रियल्टी और वाहन क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 3.16 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 0.98 प्रतिशत और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान हेल्थकेयर, बैंकिंग और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) की कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.27 प्रतिशत, बैंकिंग के शेयर मूल्य में 0.04 प्रतिशत और एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें स्टरलाइट इंड्स (4.33 प्रतिशत), टाटा स्टील (4.01 प्रतिशत), जिंदल स्टील (2.51 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.47 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंड्स (2.32 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें एचडीएफसी (1.41 प्रतिशत), भारती एयरटेल (0.67 प्रतिशत), सिप्ला (0.55 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (0.54 प्रतिशत) और हीरो होंडा (0.50 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1550 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1349 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications