आस्ट्रेलिया में भारतीय पर बलात्कार का आरोप
अमित हमाल (21) नामक इस व्यक्ति को गत मंगलवार को सिडनी की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। वह खुद को नेपाली राजपरिवार का सदस्य बताता है। उस पर पीड़ित महिला से बगैर उसकी अनुमति के शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है।
अदालत ने उस जमानत देने से इंकार कर दिया है। वह अब 29 जुलाई को केंद्रीय स्थानीय अदालत में पेश होगा।
दैनिक 'टेलीग्राफ' में बुधवार को प्रकाशित खबर के अनुसार हमाल बे लीफ रेस्तरां के लिए काम करता था। उसे सिडनी के हवाई अड्डे पर सोमवार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह बैंकॉक जाने वाले विमान में चढ़ने जा रहा था।
वारदात की रात महिला और उसकेपति रेस्तरां को भारतीय भोजन भेजने का आदेश देकर सो गए। हमाल उनके घर पहुंचा और उसने सामने के खुले दरवाजे से घर में प्रवेश किया। इसके बाद वह महिला के कमरे में गया और उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उस समय महिला का पति दूसरे कमरे में सो रहा था।
वहीं, हमाल के वकील ने ऑडी विलर्ट का कहना है कि उसके मुवक्किल ने स्वीकार किया है कि उसने महिला की 'सहमति से' उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications