कजाकिस्तान में शुरू हुआ भारतीय फिल्म महोत्सव
अस्ताना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की राजधानी में शुरू हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में 'तारे जमीन पर', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'बागबान' जैसी फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
भारतीय दूतावास से जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा गया है, "एक सप्ताह तक चलने वाला यह महोत्सव कजाकिस्तान के लोगों की भारतीय फिल्मों की मांग पूरी करेगा और दोनों देशों के बीच संबंधों को विस्तार देने और उन्हें विविधतापूर्ण बनाने में मदद करेगा।"
सोमवार को यहां कीनो पार्क सिनेमा हॉल में भारतीय फिल्मों के प्रशंसकों की बड़ी संख्या के बीच इस महोत्सव की शुरुआत हुई।
शुभारंभ के अवसर पर कजाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और कलाकारों की लोकप्रियता पर बोलते हुए भारतीय राजदूत अशोक सज्जनहर ने कहा कि कजाकिस्तान के लोगों के लिए यदि 50 और 80 के दशक में राजकपूर और मिथुन चक्रवर्ती भारतीय फिल्मों के प्रतीक थे तो वर्तमान में शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और करीना कपूर तक इन प्रतीकों की संख्या और भी बढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications