बांग्लादेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 6 करोड़ हुई
बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल 30 जून तक देश की छह बड़ी मोबाइल कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में 15 लाख ग्राहकों की वृद्धि हुई है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि ग्राहकों की संख्या में और तेजी से वृद्धि हो सकती थी लेकिन सरकार द्वारा प्रत्येक सिम कार्ड पर 800 टका का शुल्क लगाए जाने से ग्राहकों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि नहीं हो सकी।
देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी ग्रामीणफोन के ग्राहकों की संख्या में आलोच्य वित्त वर्ष में 53 लाख की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications