नागपुर में बांध में डूबने से 4 की मौत
बेला पुलिस थाने में तैनात एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, "घटना मंगलवार शाम की है। तीन लोगों के शव देर रात ही निकाल लिए गए थे। एक शव बुधवार दोपहर बाद मिला।"
मरने वालों में तीन की पहचान सारीपुत्र धुथूल, जय सिंह मोरोलिया और राजू जिंदे के रूप में की गई है।
अधिकारी ने बताया, "हम उनकी उम्र के बारे में सही जानकरी एकत्रित नहीं कर पाएं हैं लेकिन उन्हें देखकर लगता हैं कि उनकी उम्र 25 से 40 के बीच होगी।"
अधिकारी के अनुसार घटनास्थल से मछली पकड़ने वाली बंसी मिली हैं। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे लोग यहां मछली पकड़ने आए थे या पिकनिक मनाने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications