आतंकवादियों के चंगुल से बच निकले त्रिपुरा के चिकित्सक
इम्फाल से 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोलनोम से कुनाल चक्रबर्ती को अज्ञात लोगों ने मंगलवार तड़के अगवा कर लिया और उन्हें नजदीक के एक जंगल में ले गए। चक्रबर्ती उसी दिन वहां से बच निकलने में सफल रहे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हथियारबंद आतंकवादियों ने चक्रबर्ती का उस वक्त अपहरण कर लिया जब वह 'रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज इन इम्फाल' के एक समूह के साथ दक्षिणी मणिपुर में चुरचंदपुर के ग्रीमीण स्वास्थ्य केंद्र सैकोत से वापस लौट रहे थे।"
अधिकारी ने बताया, "चक्रबर्ती आतंकवादियों के कहीं और व्यस्त होने की वजह से भागने में सफल रहे।"
चक्रबर्ती अगरतला में गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पीटल में चिकित्सक हैं।
मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने आतंकवदियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications