दिल्ली विश्वविद्यालय में नया सत्र, नहीं हुई रैगिंग
विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज सुबह आठ बजे खुले और ज्यादातर कॉलेजों में पहले दिन छात्रों को नए माहौल से अवगत कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए।
किरोड़ीमल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा विभा सिंह ने बताया, "मैं दिल्ली विश्वविद्यालय का एक हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यहां से स्कूल से कॉलेज की ओर मेरे जीवन का एक नया चरण शुरू हो रहा है। मैं आगे एक अच्छा दिन देख रही हूं।"
रैगिंग को रोकने के लिए पुलिस ने विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में माकूल व्यवस्था की है। विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
इसके अलावा पुलिस पैदल और मोटरसाइकिल से गश्त लगा रही है। प्रताड़ना को रोकने के लिए, पीसीआर वैन, अचानक घटनास्थल पर पहुंचने वाली बसों और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
छात्र कल्याण के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नए छात्रों के स्वागत के लिए शांति और सौहाद्र्र बनाए रखने के सभी प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि रैगिंग को रोकने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications