पंजाब में चिकित्सा शिक्षा की फीस बढ़ी
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने नई शुल्क संरचना को मंजूरी दे दी।
अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) छात्रों की एमबीबीएस पाठ्यक्रम की फीस 75,000 डॉलर से बढ़ाकर 100,000 डॉलर कर दी गई है।
उधर, राज्य सरकार के विभिन्न मेडिकल कॉलजों में 50 फीसदी निर्धारित सरकारी कोटा की एमबीबीएस पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस 115,000 रुपये से बढ़ाकर 150,000 रुपये कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज में 35 फीसदी सीट प्रबंधन कोटा के लिए निर्धारित हैं। इसकी वार्षिक फीस 300,000 रुपये से बढ़ाकर 400,000 रुपये कर दी गई है।
बीडीएस पाठ्यक्रमों में सरकारी कोटा की वार्षिक फीस 63,250 रुपये से बढ़ाकर 150,000 रुपये कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि बीडीएस पाठ्यक्रम प्रबंधन कोटा सीट के फीस 230,000 रुपये से घटाकर 150,000 रुपये कर दिया गया है।
आयुर्वेद स्नातक (बीएएमएस) और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों की सलाना फीस 80,000 रुपये होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications