6 अफगान पुलिसकर्मियों के सिर कलम
समाचार एजेंसी डीपीए ने नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल(आईएसएएफ)के हवाले में बताया,"तालिबानियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला कर के छह पुलिस अधिकारियों की गला काट कर हत्या कर दी।"
तालिबानियों ने देश के बगलान प्रांत के दाना-ए-गोरी जिले में मंगलवार को एक पुलिस मुख्यालय पर हमला किया।
प्रांत के गर्वनर मुंशी अब्दुल मजीद ने बताया कि मंगलवार को तालिबानियों के हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए।
आईएसएएफ के अधिकारी कर्नल रफेल टॉरेस ने बताया,"इस घटना ने एक बार फिर से तालिबानियों के क्रूर, अमानवीय और बेरहम कृत्यों को उजागर किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications