आईबीएम और ऑरेकल की नजर केरल में टेक्नोपार्क पर
प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों कंपनियों ने पार्क में अपनी इकाइयां लगाने के लिए बातचीत शुरू की है।
नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, "हमें लगता है कि इन कंपनियों की रणनीति दूसरी श्रेणी के शहरों में पहुंच बढ़ाने की है और वे देश में प्रौद्योगिकी पार्को के बारे में गंभीरता से विचार कर रही हैं। हमें उनसे काफी सकारात्मक संकेत मिले हैं। यदि ऐसा होता है तो यह प्रदेश में उद्योग के विकास के लिए बड़ी कामयाबी होगी।"
प्रौद्योगिकी पार्को की स्थापना 1990 के दशक में की गई थी और अब यहां इंफोसिस और टीसीएस सहित 185 सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की इकाइयां लग चुकी हैं जिनमें 30,000 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि आईबीएम और ऑरेकल 4,000 लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयों की स्थापना पर विचार कर रही हैं। इन योजनाओं के शुरू होने पर केरल में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का तेजी से विस्तार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications