महाराष्ट्र में 6 तीर्थयात्रियों की मौत
पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब सोलापुर जिले में पंडरपुर के शेत्फाल गांव में 12 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहे एक ऑटोरिक्शा की दो ट्रकों से टक्कर हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,"तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा ऑटोरिक्शा विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों के चपेट में आ गया। घटना में छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।"
मृतकों की पहचान भागवत बांग्ले (26),भागवत हांडे (60),अनिता अवतार(35),शिवदर इंटेवाड(25), नारायण खरात (60)और विष्णु खरात (35) में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications