'ब्लैक बॉक्स' के जनक का निधन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वारेन ने वर्ष 1953 में व्यावसायिक जेट विमान 'कॉमेट' के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद पायलट की आवाज रिकॉर्ड करने और उपकरणीय संकेत पढ़ने वाले एक उपकरण बनाने के विचार पर काम करना शुरू किया था।
आस्ट्रेलिया के नागरिक उड्डयन विभाग ने 'ब्लैक बॉक्स' के आविष्कार को खारिज कर दिया था। वर्ष 1958 में ब्रिटेन के एक उड्डयन अधिकारी ने इस उपकरण को तैयार करने के लिए वारेन को धन मुहैया करवाया था।
रंग की वजह से इसका नाम 'ब्लैक बॉक्स' नहीं रखा गया बल्कि उपयोगिता के चलते अब यह विमानों का निहायत ही जरूरी उपकरण है।
वर्ष 1960 में आस्ट्रेलिया ऐसा पहला देश बना जिसने सभी विमानों में 'ब्लैक बॉक्स' लगाने का नियम बनाया था।
वारेन सिडनी विश्वविद्यालय से स्नातक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बच्चे और सात पोते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications