चिली की एयरलाइन 50 नए एयरबस विमान खरीदेगी
इस दौरान वह ए-319, ए-320 और 210 सीटों वाले ए-321 विमान खरीदेगी।
लेन ने अपने एक बयान में कहा, "एयरबस के यह नए विमान ईंधन की खपत कम करते हैं। इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण के स्तर में भी कमी आती है।"
इसके अलावा कंपनी 2011-13 के बीच अपने 15 ए-318 विमानों को बेचने की योजना पर भी विचार कर रही है। अगले साल की शुरुआत में एयरलाइंस के जहाजी बेड़े में शामिल होने जा रहे ए-320 विमान के लिए कंपनी सीएफएम 56-5 बी इंजन भी खरीदेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications