पुरी में जगन्नाथ यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु जुटे

जगन्नाथ मंदिर के जन संपर्क अधिकारी लक्ष्मीधर पूजापांडा ने आईएएनएस को बताया, "मौसम अनुकूल न होने के बावजूद सुबह 11 बजे तक छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंच गए थे। शाम तक और लोगों के पहुंचने की संभावना है।"

उन्होंने बताया, "गर्मी होने की वजह से तय समय से दो घंटे पहले ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गए।"

बहुदा यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा गुंडीचा मंदिर से जगन्नाथ मंदिर वापस लौटते हैं।

यह पर्व नौ दिनों तक चलता है इस दौरान सजाए गए लकड़ी के तीन रथों से वार्षिक यात्रा संपन्न होती है।

बहुदा यात्रा के दौरान श्रद्धालु तीनों रथों को फिर से खींच कर मुख्य मंदिर लाते हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस दौरान शहर में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में 5,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+