इटली में अधिकांश लोगों को नहीं भाते बर्लुस्कोनी
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार रोम स्थित मार्केटिंग कंपनी आईपीआर की ओर से करवाए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि 55 फीसदी लोग बर्लुस्कोनी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करते। यही नहीं 39-41 फीसदी लोग चाहते हैं कि बर्लुस्कोनी को पद त्याग देना चाहिए।
वैसे भी अपनी बयानों और गतिविधियों से चर्चा में बने रहे वाले बर्लुस्कोनी को इन दिनों अपनी पार्टी के भीतर ही कुछ लोगों से चुनौती मिल रही है। हाल के कुछ महीनों में भ्रष्टाचार के कई मामलों के सामने आने के बाद उनकी सरकार के कई मंत्रियों को इस्तीफा भी देना पड़ा है।
इटली में बड़े मीडिया साम्राज्य के मालिक बर्लुस्कोनी ने बीते साल मई से अब तक अपनी सराकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों और एक उप वित्त मंत्री के इस्तीफे स्वीकार किए हैं। इन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications